- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पाटिल ने कहा - मराठा आरक्षण के लिए...
पाटिल ने कहा - मराठा आरक्षण के लिए मोर्चे में शामिल होगी बीजेपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा आरक्षण के लिए किसी नेता या संगठन ने मोर्चा निकाला तो भाजपा कार्यकर्ता बैगर पार्टी के झंडे-बैनर के मोर्चे में शामिल होंगे। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कही है। सोमवार को पुणे में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि भाजपा की स्पष्ट भूमिका है कि किसी नेता अथवा संगठन ने मराठा समाज के हित में आंदोलन करता है तो हम बैगर पार्टी के झंडे, बैनर व बिल्ला लगाए आम नागरिक के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित सभी पार्टी कार्यकर्ता इसमे भाग लेंगे। पाटिल ने कहा कि इस आंदोलन का राजनीति स्वरूप न हो इस लिए हम अपने झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे। भाजपा मराठा आरक्षण के लिए होने वाले सभी अहिंसक आंदोलनो में पूरी ताकत के साथ शामिल होगी।
यह पूछे जाने पर की सांसद संभाजी राजे ने मराठा आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय मांगा है पर उन्हें समय नहीं मिला ? इस पर पाटिल ने कहा कि मराठा आरक्षण राज्य सरकार का विषय है, इस लिए केंद्र सरकार से मुलाकात का कोई मतलब नहीं है। इस मामले में केंद्र सरकार की भूमिका केवल संविधान के 102वे संसोधन तक सीमित है। इस संसोधन से राज्यों का किसी पिछड़ी जाति को आरक्षण देने का अधिकार कायम है। इसको लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है।
Created On :   24 May 2021 5:51 PM IST