पाटिल ने कहा - सोशल मीडिया के नए नियम तानाशाही भरे

Patil said - new rules of social media shows dictatorship
पाटिल ने कहा - सोशल मीडिया के नए नियम तानाशाही भरे
पाटिल ने कहा - सोशल मीडिया के नए नियम तानाशाही भरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी राज्य व गृह राज्यमंत्री सतेज पाटील ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व ओटीटी को लेकर केंद्र सरकार के नए नियमों की आलोचना की है। पाटील ने इसे ‘तानाशाही’ और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि इन नियमों का मुखर विरोध करने की जरूरत है क्योंकि ये लोगों की निजता और संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र के इस कदम का पुरजोर विरोध होना चाहिए। इस तरह का तानाशाही वाला नियमन इस लोकतांत्रिक देश के लोगों को स्वीकार्य नहीं होगा। पाटिल ने कहा कि कुछ नौकरशाह यह फैसला कर रहे हैं कि किसी मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्या प्रकाशन किए जाने की जरूरत है और क्या नहीं। यह सीधे तौर पर भारत में प्रेस की आजादी पर हमला है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आदेश कानून के सामने नहीं टिकेगा। किसानों के अंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर ‘‘टूलकिट’’ साझा किए जाने के मामले में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता ने कहा कि समूचा घटनाक्रम अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का प्रयास है। दिल्ली की एक अदालत ने हाल में दिशा रवि को जमानत दे दी थी।

Created On :   28 Feb 2021 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story