पटोले ने पूछा - क्या महाराष्ट्र को दंगों की प्रयोगशाला बनाना चाहती है भाजपा

Patole asked - does BJP want to make Maharashtra a laboratory of riots
पटोले ने पूछा - क्या महाराष्ट्र को दंगों की प्रयोगशाला बनाना चाहती है भाजपा
हर जिले में हुआ विरोध प्रदर्शन पटोले ने पूछा - क्या महाराष्ट्र को दंगों की प्रयोगशाला बनाना चाहती है भाजपा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर अमरावती में राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर माहौल को भड़काने का आरोप लगाया है। सोमवार को पटोले ने सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा गुजरात जैसे दंगों के लिए महाराष्ट्र को प्रयोगशाला बनाना चाहती है क्या? पटोले ने कहा कि हिंसक घटनाओं के बाद अब अमरावती शहर में स्थिति सामान्य हो गई है और महौल शांतिपूर्ण है। लेकिन भाजपा स्थिति को शांत करने में सहयोग देने के बजाय धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश की कर रही है। पटोले ने कहा कि भाजपा को प्रदेश शांत रखने के लिए एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए थी। लेकिन भाजपा के नेता भड़काऊ बयान देकर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के बयान से लगता है कि वे दंगे के लिए उकसा रहे हैं। पटोले ने कहा कि बीते दिनों प्रदेश के नांदेड़, मालेगांव और अमरावती में हुई घटनाएं चिंता का विषय है लेकिन सरकार ने समय रहते ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। 

हर जिले में हुआ विरोध प्रदर्शन

त्रिपुरा के कथित हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र के अमरावती, नांदेड़, मालेगांव में हुई हिंसक घटनाओं के खिलाफ सोमवार को भाजपा ने हर जिले में विरोध प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुंबई भाजपा ने बांद्रा में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा विधायक आशीष शेलार समेत कई विधायक और सांसद मौजूद रहे।

   


 

Created On :   22 Nov 2021 4:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story