You tube पर वीडियो देख रची खुद पर हमले की साजिश, कर्ज नहीं लौटा चाहता था बार मालिक

Plot Conspiracy to attack on himself after watch video on YouTube
You tube पर वीडियो देख रची खुद पर हमले की साजिश, कर्ज नहीं लौटा चाहता था बार मालिक
You tube पर वीडियो देख रची खुद पर हमले की साजिश, कर्ज नहीं लौटा चाहता था बार मालिक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कर्ज लौटाने से बचने के लिए एक बार मालिक ने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी। इसके लिए बार मालिक ने यूट्यूब पर वीडियों देख आश्वस्त हो गया कि पीठ में गोली लगने से व्यक्ति सिर्फ जख्मी होता है, इससे मौत नहीं होगी। इस मामले की जांच कर रही भिवंडी की कोनगांव पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुई।

दरअसल पिछले दिनों भिवंडी में गोली चलने से जख्मी हुए एक बीयर बार के मालिक अमोर बोरहाडे के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ के दौरान उपरोक्त बात सामने आयी है। इस लिहाज से मामले का शिकायतकर्ता ही अब आरोपी बन गया है। 

पिछले महीने 28 मई को भिवंडी स्थित स्वीट हार्ट बार के मालिक अपने बीयर बार के पीछे सिगरेट पी रहे थे। तभी दो अज्ञात लोग उन्हें पीछे से गोली मारकर फरार हो गए थे। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में इरफान शेख व कपिल कथोरे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता मामले से जुड़े आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा था। यह बात आरोपी व शिकायतकर्ता के बीच फोन पर हुई बातचीत में सामने आयी।

पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता पर तीन करोड़ रुपए का कर्जा था। जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था। इसलिए उसने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची। ताकि उस पर हुए हमले के चलते उसे सहानुभूति का लाभ मिले और वह कर्ज लौटाने से बच जाए।   

Created On :   9 Jun 2019 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story