- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- भाई के साथ लौट रही 13 वर्षीय किशोरी...
भाई के साथ लौट रही 13 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। छोटे भाई के साथ मिठाई लेकर घर लौट रही एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ क्षेत्र के एक बदमाश ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद दुराचार किया। आरोपी ने पहले किशोरी के छोटे भाई को बुरी तरह पीटकर भगा दिया था। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद पीड़ित किशोरी घर पहुंची और मां को दास्तां सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पास्को एक्ट और दुराचार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेला पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बीती रात अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी, जिसने बताया कि शाम करीब 7 बजे वह अपने बुआ के बेटे के साथ मिठाई लेकर घर लौट रही थी। दोनों साइकिल पर थे। रास्ते में वार्ड नं. 10 निवासी राजा रजक उन्हें मिला, जिसने साइकिल में धक्का मारा, जिससे वे दोनों जमीन पर गिर गए। इसके बाद राजा ने छोटे भाई को बुरी तरह पीटते हुए भगा दिया और उसे पीटते हुए झाड़ियों में ले गया, जहां धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद राजा किशोरी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी राजा रजक को गिरफ्तार कर लिया है।
कई दिनों से कर रहा था पीछा
पीड़ित किशोरी के अनुसार राजा रजक कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था, कई बार राजा ने किशोरी को रोका भी था, लेकिन वह उसके इरादे को नहीं भांप पाई थी।
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए बन गए चोर
क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़कर शहर में हुईं चार चोरियों का खुलासा किया है। 19 से 20 साल के इन आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वे लोग महंगे कपड़े, जुआ खेलने के शौक और गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट देने के लिए चोरियां करते थे। आरोपियों ने ओमती, गोरखपुर, माढ़ोताल और लार्डगंज थाना क्षेत्रों में वारदातों का अंजाम देने की बात कबूली है, जिनके कब्जे से 5 लाख रुपए के जेवर, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जब्त किए गए हैं।
एसपी अमित सिंह ने बताया कि क्राइम टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिकनी कुआं निवासी अंबर अहिरवार कुछ लोगों से जेवर बेचने की बात कर रहा है, जिसे हिरासत में ले लिया गया। अंबर ने अपने साथी सूपाताल निवासी आकाश अहिरवार और मांडवा बस्ती रामपुर निवासी भूरा उर्फ इस्माइल खान के साथ मिलकर गोरखपुर, लार्डगंज, माढ़ोताल, ओमती और गढ़ा थाना क्षेत्रों में सूने मकानों में चोरी करना कबूल किया।
Created On :   31 Aug 2018 2:03 PM IST