पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, मिला 5 लाख से अधिक का सोना

police caught a gang of thief
पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, मिला 5 लाख से अधिक का सोना
पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, मिला 5 लाख से अधिक का सोना

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर रांझी पुलिस ने शातिर चोरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जाे कि अधारताल, घमापुर, गढ़ा, गोरखपुर आदि क्षेत्रों में सूने घरों को निशाना बनाते थे। इन गिरोह के पास से चोरी के करीब 5 लाख के जेवरात बरामद किये गए हैं। पकड़े गए शातिर चोर अमन बिरहा अपनी मुंह बोली बहन के अलावा शेखर बिरहा, सोनू उर्फ संदीप बिरहा के साथ मिलकर चोरियों का माल ठिकाने लगाने के लिए सुनारों के पास गिरवी भी रखता था।

रांझी के रामसेवक सोनी के अलावा जय जिनेन्द्र ज्वैलर्स के पास इन चोरों ने बड़ी मात्रा में चोरियों के जेवर गिरवी रखे थे। अमन ने चोरी का कुछ माल तो बजरंग नगर की पहाड़ी में गड्ढे में दबाकर भी रखा था। इसमें दो सोने के हार, 6 सोने की चूड़ियां, 4 सोने के कर्ण फूल, सोने की अंगूठी, चांदी की पायलें, चांदी का नारियल, 6 चांदी की बिछिया बरामद की गई। अमन ने चोरी के पैसों से ही एक बाइक भी खरीद ली थी। शातिर नकबजन गिरोह को पकड़ने के मामले में एएसपी यांग चेन डोलकर भूटिया एवं सीएसपी अखिल वर्मा ने जानकारी दी है कि चोरियों की बढ़ती वारदातों को देखते हुए टीआई मधुर पटैरिया, रवि अवस्थी, सतीश झारिया, देवेन्द्र उइके, रविन्द्र सिंह, कैलाश, प्रदीप, संतोष, वीरेन्द्र, रामसहाय आदि की टीम ने मुखबिरों की सूचना पर चोरों को पकड़ा। इनसे और भी चोरियों का खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसपी शशिकांत शुक्ला द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

घर से सोने का मंगलसूत्र चोरी

गोरखपुर थाना अंतर्गत क्रिश्चियन कॉलोनी से घर से सोने का  तीन तोले का मंगलसूत्र चोरी हो गया। इस मामले में नौकरानी पर संदेह जाहिर किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि क्रिश्चियन कॉलोनी कटंगा निवासी डॉ. के. थियोप्लस ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी का तीन तोले का सोने का मंगलसूत्र गाउन में फंसा रह गया। उनकी घरेलू नौकरानी पूजा ने कपड़े धोते वक्त मंगलसूत्र निकाल लिया। उनकी पत्नी को जब याद तो उसने गाउन में मंगलसूत्र देखा, लेकिन मंगलसूत्र गाउन में नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Created On :   15 Sept 2017 11:23 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story