माफिया रवि पुजारी की पुलिस हिरासत बढ़ी

Police custody of mafia Ravi Pujari increased
माफिया रवि पुजारी की पुलिस हिरासत बढ़ी
माफिया रवि पुजारी की पुलिस हिरासत बढ़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विशेष अदालत ने मंगलवार को मुंबई के उपनगर के बाहर एक होटल के बाहर गोलीबारी से जुड़े मामले में आरोपी माफिया सरगना रवि पुजारी की पुलिस हिरासत 15 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। पुजारी को सेनेगल से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक पुजारी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न इलाकों में कुल 49 मामले दर्ज है। 

इससे पहले पुजारी की हिरासत अवधि को बढ़ाने के लिए उसे न्यायाधीश डीई कोथलीकर के सामने पेश किया गया। इस दौरान विशेष सरकारी वकील सुनील गोंसल्विस ने कहा कि अभी भी मामले को लेकर आरोपी से अहम जानकारी हासिल करनी है। जिससे प्रकरण से जुड़े आपराधिक षडयंत्र का खुलासा हो सके। इन दलीलो को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी की हिरासत को नौ मार्च से बढ़ाकर 15 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया। 

 

Created On :   9 March 2021 8:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story