पुलिस उपनिरीक्षक पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर 

Police sub-inspector accused of raping a woman police officer, FIR registered
पुलिस उपनिरीक्षक पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर 
नई मुंबई पुलिस उपनिरीक्षक पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई पुलिस ने एक 30 वर्षीय महिला पुलिस अधिकारी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक का नाम अनिकेत शिंदे है और फिलहाल वह मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में तैनात है। मूल रूप से औरंगाबाद जिले की रहने वाली शिकायतकर्ता फिलहाल नवी मुंबई में पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) के पद पर ही तैनात है। रबाले पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि आरोपी से उसकी जान पहचान नाशिक के पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक नजदीकी बढ़ाने के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और नाशिक, मुंबई, नागपुर, नई मुंबई में अलग-अलग लॉज और घरों में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि शिंदे ने उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। महिला ने बताया कि उसने जब शिंदे से शादी की बात कही तो उसने इससे इनकार कर दिया। दोनों के परिवारों को भी उनके रिश्तों की जानकारी थी इसलिए उन्होंने भी आपस में मुलाकात कर शिंदे को शादी के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक शिंदे की इस हरकत के बाद उसे एहसास हुआ कि सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए आरोपी ने उससे शादी का झूठा वादा किया था तो उनसे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी। मामले की जांच एपीआई दीपक खरात कर रहे हैं।

Created On :   15 Nov 2022 10:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story