ग्वालियर से लौट रहा पुलिस वाहन पलटा, 4 पुलिसकर्मी घायल

police vehicle collapsed, 4 police man injured in accident
ग्वालियर से लौट रहा पुलिस वाहन पलटा, 4 पुलिसकर्मी घायल
ग्वालियर से लौट रहा पुलिस वाहन पलटा, 4 पुलिसकर्मी घायल

डिजिटल डेस्कजबलपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की जांच करके जबलपुर लौट रही पुलिस टीम की बोलेरो शुक्रवार सुबह 5 बजे ग्राम सूखा के पास पलट गई। यह हादसा ड्राइवर को अचानक झपकी आने की वजह से हुआ। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार निरीक्षक, उपनिरीक्षक और दो आरक्षक घायल हुए हैं। चारों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि दिसम्बर माह में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में चार मुन्ना भाइयों को पकड़ा गया था। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। एसआईटी की एक टीम में शामिल निरीक्षक प्रवीण धुर्वे, उप निरीक्षक नीलेश तिवारी, आरक्षक महेन्द्र पटेल और रूपनारायण भौमिक बोलेरो क्रमांक एमपी-20-टीए-0169 से आरोपियों की तलाश के लिए ग्वालियर गए हुए थे। पुलिस टीम बोलेरो से वापस जबलपुर लौट रही थी।
रूपनारायण चला रहा था वाहन - वापसी के समय आरक्षक रूपनारायण वाहन चला रहा था। शुक्रवार सुबह 5 बजे जैसे ही बोलेरो ग्राम सूखा के पास पहुंची। अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। झपकी आते ही ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर तालाब के किनारे एक घर की दीवार से टकराते हुए पलट गई। वाहन पलटने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायल पुलिस कर्मियों को वाहन से बाहर निकाला।
डायल-100 से भेजा अस्पताल  - ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद माढ़ोताल थाने की डायल-100 को दुर्घटना की सूचना दी गई। डायल-100 के जरिए घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि निरीक्षक प्रवीण धुर्वे को मुंह, जबड़े और सीने में चोट आई है। उपनिरीक्षक नीलेश तिवारी को सिर में, आरक्षक महेन्द्र पटेल और रूपनारायण को हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों से बातचीत की। चिकित्सकों का कहना है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

 

Created On :   20 Jan 2018 1:18 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story