पोर्टल बंद, मचा बवाल किसानों में आक्रोश

Portal closed, fury among farmers
पोर्टल बंद, मचा बवाल किसानों में आक्रोश
पोर्टल बंद, मचा बवाल किसानों में आक्रोश

मूँग -उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद, कई समितियों ने कहा- नहीं करेंगे खरीदी, प्रशासन ने शुरू की जाँच 
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
सरकार ने समर्थन मूल्य पर पहली बार मूँग और उड़द की खरीदी शुरू की है। अभी ढंग से खरीदी शुरू भी नहीं हो पाई थी और बवाल मचना शुरू हो गया है। पोर्टल बंद होने से किसानों तक एसएमएस भी नहीं पहुँच रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ किसानों से खरीदी करने के बाद अब खरीदी भी पूरी तरह बंद हो गई है। जिन किसानों से खरीदी हो भी गई है तो अब उनका भुगतान नहीं हो रहा है। इन मामलों को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं प्रशासन ने भी अब पूरी प्रक्रिया की जाँच शुरू कर दी है। कई समिति वालों का कहना है कि अब वे भी खरीदी नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि प्रशासन उन्हें खरीदी करने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा है, ऐसे में  जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती वे खरीदी नहीं करेंगे। 
मूँग और उड़द बेचने इस बार जिले में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए। लगभग 32 हजार किसानों ने अपनी फसल बेचने पंजीयन कराया है। इसमें से अभी तक 17 हजार किसानों को ही एसएमएस भेजे गए हैं, जबकि खरीदी अभी तक सिर्फ 41 सौ किसानों से ही हुई है। इसमें भी उड़द मात्र 27 किसानों से ही खरीदी गई है।
* सड़कों पर उतरेंगे किसान
 भारत कृषक समाज के संभागीय अध्यक्ष केके अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से किसान परेशान हैं, उन्होंने हर स्तर पर िशकायत की है लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है, अब वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। 
*पोर्टल बंद होने से किसानों को परेशानी तो हो रही है लेकिन जब तक रजिस्ट्रेशन और खरीदी को लेकर जाँच नहीं हो जाती, तब तक खरीदी शुरू नहीं होगी। लगभग 31 हजार मीट्रिक टन की खरीदी होने का अनुमान है। 
एसके निगम, डिप्टी डायरेक्टर कृषि

Created On :   26 July 2021 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story