प्रभास ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का किया दान

Prabhas donates Rs 1 crore to Andhra CM Relief Fund for flood victims
प्रभास ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का किया दान
बाहुबली अभिनेता प्रभास ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का किया दान
हाईलाइट
  • कोविड -19 के दौरान 4.5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान कर चुके है

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। अभिनेता प्रभास ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की है। हाल ही में आई बाढ़ के बाद राज्य के कुछ इलाकों का बुरा हाल है, जिसके बाद बाहुबली अभिनेता ने पैसे दान किए हैं।

प्रभास अपनी फिल्मों के अलावा अपनी उदारता के लिए जाने जाते हैं, कोविड -19 के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए 4.5 करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की थी। अब जबकि अभिनेता ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में एक बड़ा दान दिया है, उनकी उदारता के लिए उनकी प्रशंसा की जा रही है।

तेलुगू फिल्म उद्योग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अभिनेता राम चरण, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और अन्य ने एक बड़ी राशि दान की है। काम के मोर्चे पर, प्रभास राधे श्याम की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   7 Dec 2021 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story