गर्भवती, बीमार महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले वर्क फ्रॉम होम की इजाजत

Pregnant, sick female officers-employees Should get work from home
गर्भवती, बीमार महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले वर्क फ्रॉम होम की इजाजत
गर्भवती, बीमार महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले वर्क फ्रॉम होम की इजाजत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश की बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने पुरानी बामारियों से ग्रसित 50 साल से ज्यादा आयु वाली और गर्भवती सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाजत देने की मांग की है। ठाकुर ने इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। उन्होंने रक्तचाप, मधुमेह, किडनी संबंधित बीमारी, हृदय, श्वसन संबंधी विकार से ग्रसित और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कोरोना का खतरा देखते हुए मानवता की दृष्टिकोण से कार्यालय में उपस्थित से छूट देकर घर से काम करने की अनुमति देने की मांग की।

महिला व बाल कल्याण मंत्री ठाकुर ने सीएम को लिखा पत्र

ठाकुर को राजपत्रित अधिकारी महासंघ ने बीमारी से पीड़ित महिला कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देने के संबंध में ज्ञापन दिया था। इससे मद्देनजर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गर्भवती महिला अधिकारी और कर्मचारी अपने मूल गांव चली गई हैं। लॉकडाउन के कारण परिवहन पर पाबंदी होने के चलते महिला कर्मियों का कार्यालय में उपस्थित रहना संभव नहीं हो रहा। इसलिए सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में प्रत्यक्ष उपस्थित रहने के लिए छूट दी जाए। उन्हें घर से काम करने की अनुमति दी जाए।

Created On :   4 July 2020 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story