क्रिसमस को लेकर घरों में तैयारियाँ सादगी से मनाया जाएगा पर्व कोरोना वायरस से छुटकारे के लिए प्रार्थना की जाएगी

Preparations will be celebrated in the houses with simplicity for Christmas.
क्रिसमस को लेकर घरों में तैयारियाँ सादगी से मनाया जाएगा पर्व कोरोना वायरस से छुटकारे के लिए प्रार्थना की जाएगी
क्रिसमस को लेकर घरों में तैयारियाँ सादगी से मनाया जाएगा पर्व कोरोना वायरस से छुटकारे के लिए प्रार्थना की जाएगी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । प्रभु यीशु के जन्म दिवस को लेकर शहर में ईसाई समुदाय द्वारा विशेष तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। मसीही समुदाय प्रभु यीशु के जन्म उत्सव की आराधना मध्य रात्रि के स्थान पर शाम 6:30 बजे से 9:30 के मध्य सेलिब्रेट करेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण एवं प्रशासनिक आदेशों के चलते यह समुदाय सार्वजनिक महोत्सव का आयोजन नहीं कर रहा है, लेकिन 24 दिसंबर को विशेष आराधना पवित्र मिस्सा बलिदान एवं प्रभु यीशु का जन्म उत्सव भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। 25 दिसंबर को सभी गिरजाघरों में प्रात: कालीन आराधना और क्रिसमस पर्व महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन ईसाई समुदाय परिवार घरों में रिश्तेदारों व मित्रों के साथ सादगी के साथ क्रिसमस पर्व मनाएँगे। धर्मगुरु प्रमुख बिशप पीसी सिंह एवं बिशप जेराल्ड अलमेडा ने क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि हमें कोरोना वायरस से विश्व शांति और छुटकारे के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। कैथोलिक एसोसिएशन क्रिसमस रैली समिति के मनीष चाल्र्स, नीलेश मसीह, फ्रांसिस जेवियर, शैलेंद्र सिंह, डेविड फ्रांसिस, संजय मैथ्यूज, फ्रांसिस जोसेफ, स्टेनली नार्बर्ट,  विनोद चैंबर्स, स्टीफन मरियान, मनोज एंथोनी, ज्वाय लाल, विजय टाइटस ने पर्व की बधाई दी है। 
संत पीटर एवं पॉल महागिरजाघर में नहीं होंगे धार्मिक अनुष्ठान - पल्ली महासचिव क्रिस्टोफर नरोन्हा ने बताया कि संत पीटर एवं पॉल महागिरजाघर में 24 को ख्रीस्त राजा के जन्मोत्सव पर वैश्विक कोरोना महामारी के मद््देनजर इस वर्ष रात्रि में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं होगा। शाम 6:30 बजे से कैरोल गान तथा इसके बाद धर्माध्यक्ष बिशप जेराल्ड अलमेड़ा द्वारा पवित्र मिस्सा अर्पित किया जाएगा। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर  पहला सुबह 8 बजे से हिन्दी में तथा दूसरा सुबह 9:30 बजे से अंग्रेजी में मिस्सा बलिदान दिवस पूजा की जाएगी।
 

Created On :   24 Dec 2020 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story