अपात्र राशनकार्ड धारकों की तलाश के लिए शुरु अभियान पर लगी रोक

Prohibition on starting campaign to search for ineligible ration card holders
अपात्र राशनकार्ड धारकों की तलाश के लिए शुरु अभियान पर लगी रोक
अपात्र राशनकार्ड धारकों की तलाश के लिए शुरु अभियान पर लगी रोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में अपात्र राशन कार्ड खोजने के अभियान को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार प्रशासनिक कारणों से अगले आदेश तक के लिए अभियान पर रोक लगा दी गई है। 

इससे पहले सरकार ने 28 जनवरी 2021 को परिपत्र जारी किया था। जिसमें 1 फरवरी से 31 अप्रैल तक की अवधि में अपात्र राशन कार्ड खोजने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। राज्य के बीपीएल, अंत्योदय, अन्नापुर्णा, केशरी, सफेद और आस्थापना कार्ड के लिए खोज अभियान चलाने को कहा गया था। इस अभियान में राशन कार्ड में दोबारा नाम होने, मृतक व्यक्तियों, स्थनांतरित व्यक्तियों और विदेशी नागरिकों के नामों को हटाया जाना था। अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्ड को रद्द कर उसके अनुपात में राशन दुकान का कोटा कम किया जाना था। इसके तहत शहर के प्रत्येक राशन कार्ड धारक के राशन कार्ड की जांच होनी थी। 

 

Created On :   1 April 2021 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story