किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद - बीज  उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Provide quality full fertilizer-seeds to farmers : Collector
किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद - बीज  उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद - बीज  उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव ने जिले में दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। यादव आज शनिवार को खरीफ फसलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत की सीईओ रजनी सिंह भी मौजूद थीं।

कलेक्टर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप खाद - बीज का भण्डारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद- बीज उपलब्ध हो अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा। यादव ने इसके लिए विक्रय के पहले खाद बीज के नमूने एकत्र करने और परीक्षण में अमानक पाए जाने पर विक्रेता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ - साथ एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए।  

यादव ने कृषि विभाग के मैदानी अमले को ज्यादा सक्रिय करने की जरूरत बताते हुए कहा कि फसल परिवर्तन एवं खेती की नई तकनीकी अपनाने की हमारी सलाह को किसान तभी अपनाएंगे जब हमारा उनके साथ मेल-जोल बढेगा और विश्वास कायम होगा। यादव ने अरहर ,मूंग, उड़द जैसी दलहनी फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश बैठक में दिए। उन्होंने किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकी की जानकारी देने नियमित रूप से कार्यशालाएं आयोजित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर ही कृषि उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। आज कृषि के क्षेत्र में राज नए प्रयोग हो रहे हैं महंगी लागत की खेती के स्थान पर सस्ती एवं स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद जैविक खेती पर बल दिया जा रहा है। किसान यदि इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो उनका पूरा सहयोग किया जाना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ रजनी सिंह भी मौजूद थीं।

Created On :   1 Jun 2019 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story