- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 83 हजार रुपए के सिक्के देकर खरीदी...
83 हजार रुपए के सिक्के देकर खरीदी एक्टिवा गाड़ी - अनोखा मामला
By - Bhaskar Hindi |28 Oct 2019 7:59 AM GMT
83 हजार रुपए के सिक्के देकर खरीदी एक्टिवा गाड़ी - अनोखा मामला
डिजिटल डेस्क सतना। एक तरफ जहां छोटे सिक्कों से बाजार को परहेज है,वहीं दूसरी तरफ शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र अंतर्गत पन्ना नाका में संचालित कृष्णा हांडा शो रुम में धनतेरस के दिन पहुंचे सतना निवासीराकेश गुप्ता नामक ग्राहक ने 83 हजार रुपए मूल्य के 10 हजार 790 सिक्के देकर एक्टिवा खरीदी। इनमें 5 रुपए के 4 हजार 980 और 10 रुपए के 58 हजार 100 सिक्के थे। संचालक आशीष पुरी ने बताया कि उन्हे और उनके स्टाफ को ये सिक्के गिनने में पूरे 3 घंटे लगे। राकेश का यह सौदा बाजार में चर्चा का विषय बना रहा।
Created On :   28 Oct 2019 1:28 PM GMT
Tags
Next Story