कांग्रेस की कल्पना के सिर सजा जीत का ताज, भाजपा की प्रतिभा बागरी को 12 हजार 245 मतों से हराया

Raigaon assembly by-election: Congresss imagination was crowned with victory
कांग्रेस की कल्पना के सिर सजा जीत का ताज, भाजपा की प्रतिभा बागरी को 12 हजार 245 मतों से हराया
रैगाँव विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस की कल्पना के सिर सजा जीत का ताज, भाजपा की प्रतिभा बागरी को 12 हजार 245 मतों से हराया

डिजिटल डेस्क सतना। कांग्रेस ने सत्तारुढ़ भाजपा से रैगांव सीट जीत ली है।  कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने भाजपा की प्रतिमा बागरी को 12 हजार 245 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। कांग्रेस को सर्वाधिक 72 हजार 803 और भाजपा को 60 हजार 558 वोट मिले। अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व रैगांव सीट भाजपा का गढ़ थी। इसी सीट पर प्रमुख प्रतिपक्ष कांग्रेस को 35 वर्ष बाद कामयाबी मिली है। हर हाल में गढ़ बचाने के लिए डेढ़ माह के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ताबड़तोड़ 8 चुनावी दौरे किए, लेकिन कांग्रेस की कड़ी किलेबंदी अंतत: कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी जहां पहली बार चुनाव मैदान में थीं, वहीं कांग्रेस पर कल्पना वर्मा पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया। वह भरोसे की कसौटी पर खरी उतरीं। इससे पहले वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस की कल्पना कुल 47  हजार 939 मत लेकर दूसरे नंबर पर रहीं थीं। तब बसपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक ऊषा चौधरी की जमानत जब्त हो गई थी। ऊषा अब कांग्रेस में हैं और कल्पना के विरुद्ध टिकट की प्रबलत दावेदार थीं। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के निधन से रिक्त हुई थी।
चुनाव परिणाम-
कांग्रेस-72 हजार 803 मत
भाजपा- 60 हजार 558 मत
जीत का अंतर : 12 हजार 245 मत

Created On :   2 Nov 2021 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story