- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रैगांव उपचुनाव: भाजपा की राह आसान,...
रैगांव उपचुनाव: भाजपा की राह आसान, बागरी की बहू ने लिया नामांकन वापस
डिजिटल डेस्क सतना। रैगांव उपचुनाव में आखिरकार भाजपा ने अपनी राह के दो कांटों को निकाल ही दिया। दिवंगत जुगुल किशोर बागरी के बड़े बेटे पुष्पराज बागरी जहां कल ही अपने प्रतिनिधि के जरिए नामांकन फॉर्म वापस ले लिया था तो आज वंदना बागरी ने भी भारी मन से नाम वापस ले लिया। वंदना अपने पति देवराज बागरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी और इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाने वाले गगनेन्द्र प्रताप सिंह के साथ आरओ ऑफिस पहुंचीं थीं। नाम वापसी लेते समय वंदना के चेहरे पर उदासी साफ देखी गई, आंखें भी हम थीं। वंदना की भाव भंगिमाएं बता रही थीं कि नाम वापसी के लिए वंदना पर भाजपा का किस कदर दबाव रहा है। एक दिन पहले खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, गगनेन्द्र सिंह वंदना के घर पहुंचे थे और मान मान-मनौवल किया था। वंदना और पुष्पराज बागरी के नाम वापसी के बाद निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी ने राहत की सांस ली होगी।
Created On :   13 Oct 2021 10:54 PM IST