विश्वस्तरीय मानकों पर बनेगा रेलवे स्टेशन, साढ़े तीन सौ करोड़ होंगे खर्च

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आने वाले 50 वर्षों के विजन को देखते हुए व्यय की जाएगी राशि विश्वस्तरीय मानकों पर बनेगा रेलवे स्टेशन, साढ़े तीन सौ करोड़ होंगे खर्च

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर के मुख्य स्टेशन काे अब विश्वस्तरीय बनाने की कवायद शुरू हाे गई है। शीघ्र यहाँ कुछ ऐसे कार्यों को अंजाम दिया जाएगा जिससे इस स्टेशन की गिनती सर्वसुविधायुक्त स्टेशनों में होगी। खास बात यह है कि यहाँ जो भी कार्य कराए जाएँगे वे आने वाले 50 वर्षों की योजनाओं को ध्यान में रख कर होंगे। सभी कार्यों में करीब 350 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। यहाँ होने वाले कार्यों की पूरी योजना बनाने का काम विशेषज्ञों की एक कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी के विशेषज्ञों ने स्टेशन का सर्वे कर उसकी प्राथमिक रिपोर्ट जबलपुर रेल मंडल को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही स्टेशन के बाहर, स्टेशन परिसर साथ ही सर्कुलेशन एरिया में कार्य होंगे। इतना ही नहीं जो कार्य कराए जाने हैं उनके लिए सर्कुलेशन एरिया का 5 सौ मीटर का दायरा तय किया गया है।

जानकारों की मानें तो स्टेशन काे नया रूप देने की कवायद में फिलहाल प्लेटफाॅर्म की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है, लेकिन चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है। आने वाले कई वर्षों में जो यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा उस हिसाब से प्लेटफाॅर्म की चौड़ाई बढ़ाई जा सकेगी। इसके अलावा ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों को स्टेशन से प्लेटफाॅर्म तक आने का रास्ता वन-वे होगा। ट्रेन से उतरने के लिए इसी सिस्टम को फाॅलो किया जाएगा। वहीं सुरक्षा सिस्टम को ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा।

सर्वे के बाद तैयार हुई रिपोर्ट, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएँ

बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर हर वह सुविधा विकसित करने की योजना है जाे किसी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट पर होती है। कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के बाद तैयार रिपोर्ट में इन बातों का ध्यान रखा गया है। स्टेशन के ऊपर एफओसी बनाने की भी योजना है। जिसमें यात्री सुविधाओं से जुड़ी हर चीज मुहैया होगी। 

स्टेशन का दायरा बढ़ेगा- इस नई योजना में स्टेशन का दायरा बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। वर्तमान में स्टेशन का सर्कुलेशन एरिया करीब 2 सौ मीटर है। मगर नए प्लान के अनुसार स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक और छह के बाहर का सर्कुलेशन एरिया करीब 5 सौ मीटर का होगा।

 

Created On :   20 Dec 2022 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story