पमरे से 550 रेल कर्मियों के बाहर जाने का रास्ता साफ

Railways to terminate services of over 550 employees
पमरे से 550 रेल कर्मियों के बाहर जाने का रास्ता साफ
पमरे से 550 रेल कर्मियों के बाहर जाने का रास्ता साफ

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल के साढ़े पांच सौ कर्मचारियों के बाहर जाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। कार्मिक विभाग की कार्रवाई पर आज महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई ने अपनी मुहर लगा दी है। इनकी जल्द ही रेलवे से छुट्टी की जाएगी। पमरे की तैयार इस सूची में तीनों रेल मंडलों में सबसे ज्यादा जबलपुर मंडल के 382 कर्मचारी शामिल हैं, जो बिना बताए ड्यूटी से नदारद हैं, इनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक पत्र जारी कर ड्यूटी से बिना बताए गायब कर्मचारियों की रेलवे से छुट्टी करने के आदेश दिये थे। रेलवे बोर्ड से जारी हुए आदेश के बाद पमरे का कार्मिक विभाग हरकत में आ गया। इसके पीछे बोर्ड का कहना था कि ड्यूटी पर नहीं आने वालों की वजह से काम प्रभावित हो रहा है और उनकी वजह से वर्तमान रेल कर्मचारियों का मनोबल भी कम होने लगा  है। रेल मंत्रालय से जारी हुए आदेश के बाद भारतीय रेलवे में कार्यरत 13 लाख कर्मचारियों के 16 जोनों से 13 हजार कर्मचारी ऐसे हैं जो ड्यूटी से नदारद चल रहे थे, ऐसे लोगों की अब छुट्टी की जाएगी। बोर्ड से मिले आदेश के बाद पमरे के कार्मिक विभाग द्वारा तैयार की गई  सूची में 550 रेल कर्मचारियों का चयन किया गया  है। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर रेल मंडल के 382 कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिनकी रेलवे में सेवाएं जल्द समाप्त की जाएंगी।
जबलपुर रेल मंडल  
रेल अस्पताल    7
जनरल एडमिन    24
विद्युत विभाग    18
वाणिज्य विभाग    10
इंजीनियरिंग शाखा    174
यांत्रिक विभाग    75
परिचालन विभाग    64
आरपीएफ विभाग    1
एस एंड टी विभाग    9
कुल    382
भोपाल रेल मंडल
यांत्रिक विभाग    26
विद्युत विभाग    13
एस एंड टी    27
परिचालन    6
इंजीनियरिंग    8
मेडिकल    2
सीआरडब्ल्यूएस    9
कुल    91
पमरे मुख्यालय
परिचालन    1
स्टोर    1
जनरल    1
कुल    3
कोटा रेल मंडल
इंजीनियरिंग    29
एस एंड टी    11
लेखा विभाग    1
मेडिकल    2
सामान्य    2
वाणिज्य    2
परिचालन    7
कार्मिक    1
डब्ल्यूआरएस    14
स्टोर    5
कुल    74

 

Created On :   24 Feb 2018 1:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story