दोपहर में बारिश, शाम को हल्की धूप

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 3 दिनों से हल्के बादलों का शहर में डेर दोपहर में बारिश, शाम को हल्की धूप

डिजिटल डेस्क जबलपुर। राजस्थान के ऊपर बने एक लो प्रेशर के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश के कई शहरों में बूँदाबाँदी के साथ हल्की बारिश भी हुई। शहर में दिन की शुरुआत में बादल छाए। दोपहर में अचानक फिर बादलों के साथ बारिश हुई और क्लाउड के कुछ क्लियर होते ही हल्की धूप भी निकली। इस तरह एक ही दिन में मौसम के कई रंग देखने को मिले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 3 दिनों से हल्के बादलों का शहर में डेरा है। शनिवार को इसी वजह से दोपहर के वक्त बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक बीजू जान जैकब के अनुसार आगे 22 फरवरी से फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे हल्के बादल रह सकते हैं। अभी जो बादल क्लियर होंगे उससे तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक -
शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज िकया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। बादल और बारिश की वजह से तापमान ऊपर नहीं जा सका। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज िकया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। बादलों की वजह से रात के तापमान में गिरावट नहीं आ सकी। शहर के आसपास अभी दक्षिणी हवा सक्रिय है। आने वाले 24 घंटे में बादल साफ होंगे और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

Created On :   19 Feb 2022 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story