बारिश के ब्रेक लेते ही पारा उछला, दो दिन में पांच डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान

Rains weather temperature increase by more than five degrees in two days
बारिश के ब्रेक लेते ही पारा उछला, दो दिन में पांच डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान
बारिश के ब्रेक लेते ही पारा उछला, दो दिन में पांच डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान

डिजिटल डेस्क,नागपुर। विलंब से आए मानसून ने पूरे महाराष्ट्र को सराबोर कर दिया। कहीं तेज मूसलाधार बारिश होती रही तो कहीं बारिश ने अपना रौद्र रूप भी दिखाई। लंबी झड़ी लगने के बाद मौसम दो दिनों से साफ हो चला है। रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही जिससे जहां किसानों को राहत मिली वहीं उमस फिर से घेरने लगा। धूप खिलते ही पारा उछाल मारा और गर्मी महसूस होने लगी।   पिछले कई दिन तक लगातार बारिश होने से मौसम सुहाना बन गया था, लेकिन रविवार को बारिश पर ब्रेक लगते ही सूरज फिर अपने तेवर दिखाने लगा।  दो दिन में तापमान 5 डिग्री से ज्यादा बढ़ गया है। फिलहाल तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। भारी बारिश होने की उम्मीद नहीं है। आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन धूप भी खिलती रहेगी। धूप के बीच-बीच में बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
बूंदाबादी होती रहेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार भारी व लगातार बारिश होने की उम्मीद कम ही है। फुहारें जरूर पड़ सकती हैं। एक स्थान पर फुहारें पड़ी, तो दूसरे स्थान पर धूप रह सकती है। शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में हर जगह बूंदाबांदी नहीं होगी। अगले 3-4 दिनों तक तापमान 30 डिग्री के ऊपर ही बने रहने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री था, वहीं रविवार को तापमान 5 डिग्री उछाल मार कर 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। 

शुक्रवार व रविवार के तापमान पर नजर डालें, तापमान बढ़ने से लोगों ने गर्मी का अहसास महसूस किया। दोपहर के समय उमस भी महसूस होती रही। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बारिश के बाद जलाशयों में पर्याप्त जलसंचय होने लगा है। कुछ दिनों तक और अच्छी बारिश हुई तो मानसून का कोटा भी पूरा हो सकता है। फिलहाल मानसून के ब्रेक लेने से जहां लोग उमस से हलाकान हो रहे हैं वहीं किसान अपने काम में जुटे हुए हैं।

Created On :   12 Aug 2019 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story