अब तक राज्यभर में कर चुके हैं 6 सभाएं, चार जनसभाएं और संबोधित करेंगे राज ठाकरे

Raj Thackeray will address four more public meetings including Nashik
अब तक राज्यभर में कर चुके हैं 6 सभाएं, चार जनसभाएं और संबोधित करेंगे राज ठाकरे
अब तक राज्यभर में कर चुके हैं 6 सभाएं, चार जनसभाएं और संबोधित करेंगे राज ठाकरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के क्षेत्र में जनसभा के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे अब मुंबई और आसपास के इलाकों में और चार सभाओं को संबोधित करेंगे। राज की 26 अप्रैल को नाशिक के हुतात्मा अनंत कान्हेरे मैदान में सभा होगी। नाशिक सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस ने समीर भुजबल को उम्मीदवारी दी है। समीर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री छगन भुजबल के भतीजे हैं। राज और छगन के बेहतर रिश्ते हैं। इससे पहले राज 25 अप्रैल को पनवले के गणेश मैदान में पार्टी की तरफ से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। पनवेल क्षेत्र मावल लोकसभा सीट के तहत आता है। मावल सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ पवार हैं। पार्थ राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे हैं।

नाशिक में 26 अप्रैल को करेंगे संबोधित 

राज 24 अप्रैल को उत्तर-पूर्व मुंबई क्षेत्र के भाडूंप में सभा करेंगे। उत्तर-पूर्व मुंबई सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार संजय पाटील हैं। इन दिनों मनसे के स्थानीय कार्यकर्ता भी खुलकर पाटील के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। राज 23 अप्रैल को दक्षिण मुंबई क्षेत्र के शिवडी स्थित कालाचौकी में सभा को संबोधित करेंगे। दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवडा मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव न लड़ने वाले राज ठाकरे राज्य भर में 6 सभाएं कर चुके हैं। राज की सभाओं में जुट रही भारी भीड़ से कांग्रेस-राकांपा नेता खुश हैं। 
 

Created On :   22 April 2019 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story