13 जुलाई को मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे राज ठाकरे, रहेगी सबकी नजर 

Raj Thackeray will address MNS workers on July 13, everyones eyes will be on
13 जुलाई को मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे राज ठाकरे, रहेगी सबकी नजर 
संवाद 13 जुलाई को मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे राज ठाकरे, रहेगी सबकी नजर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे 13 जुलाई को पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद साधेंगे। इससे राज की भूमिका की ओर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। राज ने बांद्रा पूर्व के रगशारदा सभागार में पार्टी की बैठक बुलाई है। बैठक में मुंबई से पार्टी के सभी नेता, महासचिव, उपाध्यक्ष और विभाग प्रमुख मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चुनाव और शिंदे सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव के समय मनसे के एक मात्र विधायक ने सत्तारूढ़ दल का समर्थन किया था। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि मनसे शिंदे सरकार के साथ हैं। पर राज ने आगामी नगर निकायों के चुनाव में गठबंधन को लेकर मनसे की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं की है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना से मिले झटके के बाद भाजपा ने मनसे से गठजोड़ करने का प्रयास किया था। लेकिन राज परप्रातियों को लेकर अपनी भूमिका में बदलाव करने को तैयार नहीं थे। इस कारण दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। 
 

Created On :   11 July 2022 9:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story