रामनवमी पर चित्रकूट में मनाया गया राम जन्मोत्सव

बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगण रामनवमी पर चित्रकूट में मनाया गया राम जन्मोत्सव


डिजिटल डेस्क सतना।  रामनवमीं के अवसर पूरा देश राम की भक्ति में डूबा हुआ है। सतना के चित्रकूट में भी पूरे हर्ष उल्लास से राम जन्मोत्सव मनाया गया। जानकी माता और अनुज लक्ष्मण के साथ वनवासी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य आरती की गई। मंगलाचार और बधाइयों के बीच राम का जन्म मनाया गया। कामदगिरि पर कामतानाथ मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे मंदिर को तोरण और रंग बिरंगे गुब्बारों  सजाया गया। भगवान राम का जन्म मनाने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। रामभक्तों ने राम का जन्म मनाने के बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। कामदगिरि ट्रस्ट के महंत मदनगोपाल दासजी ने बताया कि भगवान श्रीराम की तपोभूमि में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बधाइयां भी गाई गईं।

Created On :   10 April 2022 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story