श्रीलंका में बनेगा रामायण और सीता सर्किट- राज्यपाल से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त

Ramayana and Sita Circuit to be built in Sri Lanka - High Commissioner of Sri Lanka met the Governor
श्रीलंका में बनेगा रामायण और सीता सर्किट- राज्यपाल से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त
रामायण से जुड़े 40 स्थल श्रीलंका में बनेगा रामायण और सीता सर्किट- राज्यपाल से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन में मुलाकात की। इस मौके पर मोरागोडा ने कहा कि धािर्मक पर्यटन को बढ़ावा देने के िलए श्रीलंका में रामायण और सीता सर्किट विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को भारतीय रुपए में आर्थिक व्यवहार के लिए अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है। मोरागोडा ने बताया कि श्रीलंका में निवेश बढ़ाने के लिए उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से चर्चा की है। 

रामायण से जुड़े 40 स्थल

मोरागोडा ने बताया कि श्रीलंका में रामायण से जुड़े लगभग 40 स्थल हैं। पांच शिव मंदिर भी हैं। लोक मान्यता अनुसार त्रिंकोमाली का शिव मंदिर रावण ने बनवाया था। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में एक बुद्ध मंदिर है, जिसके पास विभीषण की पूजा की जाती है। श्रीलंका में भगवान बुद्ध के आने के बारे में लोकधारणा है। इस दौरान मुंबई में श्रीलंका के वाणिज्य दूत वाल्सन वेतोडी भी मौजूद थे।  
 

Created On :   30 March 2023 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story