- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रैगांव का रण- सेमरवारा में दशहरा...
रैगांव का रण- सेमरवारा में दशहरा मनाएंगे सीएम शिवराज

डिजिटल डेस्क सतना। दमोह में झटका खाने के बाद भारतीय जनता पार्टी का संगठन और सरकार रैगांव विधानसभा के उपचुनाव में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। यही वजह है कि 11 और 25 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र में 2 जनदर्शन यात्राओं और 8 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के लिए आ चुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व यहीं मनाएंगे। शुक्रवार सुबह सवा 11 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से विशेष विमान के जरिए रवाना होकर सीए दोपहर 12 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से रैगांव क्षेत्र के सेमरवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। साढ़े बारह बजे सेमरवारा आने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और डेढ़ घंटे बिताने के बाद दोपहर 2बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो चले जाएंगे। ढाई बजे प्लेन से मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।
Created On :   14 Oct 2021 6:51 PM IST