रापनि को हड़ताल से हर दिन हो रहा लाखों का नुकसान  

Rapani is suffering loss of lakhs every day due to strike
रापनि को हड़ताल से हर दिन हो रहा लाखों का नुकसान  
विदर्भ रापनि को हड़ताल से हर दिन हो रहा लाखों का नुकसान  

डिजिटल डेस्क, भंडारा। विदर्भ के चार जिलों में रापनि कर्मचारियों का राज्य सरकार में विलिनीकरण करने की मांग को लेकर आरंभ की गयी हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण रापनि को हर दिन लाखों रुपए का नुकसान हो रह है। भंडार जिले में तुमसर डिपो तक सीमित एसटी डिपो की हड़ताल तीन दिनों में भंडारा विभाग के छह डिपो में फैल गई। अचानक भंडारा विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने से हजारों यात्री  जगह-जगह फंस गए।   इस बार हड़ताल के कारण भंडारा विभाग को प्रति दिन 60 लाख रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। चंद्रपुर विभाग अंतर्गत  चंद्रपुर डिपो, राजुरा, वरोरा और चिमूर डिपो में आंदोलन जारी है। बस के पहिये ठप होनेसे यात्रियों को आवागमन के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड़चिरोली व अहेरी बस डिपो की सारी बसें बंद  होने से महामंडल को प्रति दिन 30 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो रहा है।  यवतमाल में भी हड़ताल जारी है।


 

Created On :   2 Nov 2021 3:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story