- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दुष्कर्म का आरोपी इंदौर से
दुष्कर्म का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
By - Safal Upadhyay |21 Nov 2022 2:23 AM GMT
सतना दुष्कर्म का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क,सतना। अमदरा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। टीआई राजेन्द्र पाठक ने बताया कि बीते 11 नवम्बर को 17 वर्षीय लड़की लापता हो गई, जिसके पिता की सूचना पर धारा 363 का अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर और साइबर सेल की मदद से नाबालिग के इंदौर में होने की खबर लगी तो फौरन एक टीम भेजकर उसे दस्तयाब कर लिया गया।
तब पूछताछ में पीडि़ता ने खेरवासानी निवासी अर्जुन पुत्र नारायण रजक के द्वारा अगवाकर दुष्कर्म करने का खुलासा किया, जिस पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर रविवार शाम अमदरा लाया गया। बयान और मेडिकल जांच के बाद आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 का इजाफा किया गया है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी बागरी ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :   21 Nov 2022 7:53 AM GMT
Next Story