नागपुर में तैनात एपीआई के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

Rape case registered in Mumbai against API posted in Nagpur
नागपुर में तैनात एपीआई के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला
शादी का दिया झांसा नागपुर में तैनात एपीआई के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर पुलिस में तैनात एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ मुंबई के भोईवाडा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। 42 वर्षीय शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वादे से मुकर गया। आरोपी का नाम पांडुरंग जाधव है। महिला जाधव के संपर्क में 2019 में आई थी जब वह अपने पति के खिलाफ शिकायत करने मुंबई के नेहरुनगर पुलिस स्टेशन गई थी। जाधव नागपुर तबादले से पहले दो साल तक मुंबई के नेहरुनगर पुलिस स्टेशन में तैनात था। 

महिला के मुताबिक जाधव जांच के नाम पर नजदीकी बढ़ाकर उसे मुंबई के एक लॉज में ले गया था जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उससे शादी का वादा किया था। आरोपी बाद में वादे से मुकर गया तो महिला ने मामले में मुंबई के भोईवाडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। भोईवाडा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र पवार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले में आईपीसी की धारा 376 के तहत दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।     

 

Created On :   23 Jun 2022 3:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story