- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- चाकू की नोंक पर देवर ने किया भाभी...
चाकू की नोंक पर देवर ने किया भाभी से रेप, पति को जान से मारने की दी धमकी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में जहां एक देवर द्वारा भाभी से चाकू की नोंक पर रेप की घटना सामने आई है, वहीं दूसरी ओर अधारताल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला को बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पति को जान से मारने की धमकी
देवर द्वारा भाभी के साथ चाकू की नोंक पर रेप के इस मामले में घमापुर पुलिस ने बताया है कि 5 जनवरी को जब महिला का पति घर पर नहीं था और वह खाना बना रही थी, तभी उसका देवर घर पर आया और उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी मना करने पर चाकू की नोंक पर उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसने पति को मार डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके उसके साथ रेप किया। अपने देवर की इस हरकतों से तंग आकर उसने अपने पति को देवर की हरकतों की जानकारी दी और फिर घमापुर थाने में देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मलिा को मकान में बंद कर भाग गया
दुराचार की एक अन्य घटना अधारताल थाना क्षेत्र में हुई है जहां एक शादीशुदा दो बच्चों की मां को बहला फुसला कर उसे एक मकान में बंधक बना कर, उसके साथ दुराचार करने वाले जावेद इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जावेद इकबाल ने घमापुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से दोस्ती कर, उसको शादी का प्रलोभन देकर और घर छोड़कर उसके साथ चलने को कहा। जावेद उसे लेकर अधारताल क्षेत्र के एक मकान में लेकर आ गया और एक हफ्ते तक वहां बंधक बनाकर रखे रहा। जब शादी करने की बात कही तो वह महिला को कमरे में बंद करके भाग निकला। महिला ने इस मामले में अधारताल थाने पहुंचकर जावेद इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
ससुर ने बहू से किया रेप का प्रयास
इधर घमापुर में ही एक महिला से उसके ही ससुर द्वारा रेप का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि उसके पति अक्सर काम से बाहर रहने के कारण ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे। गत दिवस उन्होंने रेप का प्रयास किया तो वह किसी तरह से अपने आप को छुड़ाने में सफल हो गई। उसने ससुर के खिलाफ घमापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले को दर्ज करने के बाद छानबीन प्रारंभ कर दी है।
Created On :   1 March 2018 1:49 PM IST