न्यायमूर्ति धानुका को बॉम्बे हाई कोर्ट और जस्टिस गंगापुरवाला को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

Recommendation to make Justice Dhanuka the High Court and Justice Gangapurwala the Chief Justice of the Madras High Court
न्यायमूर्ति धानुका को बॉम्बे हाई कोर्ट और जस्टिस गंगापुरवाला को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश
 सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम न्यायमूर्ति धानुका को बॉम्बे हाई कोर्ट और जस्टिस गंगापुरवाला को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति आरडी धानुका को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। वहीं, न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला को मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। जस्टिस गंगापुरवाला फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड, जस्टिस संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की कॉलेजियम ने गंगापुरवाला और धानुका के नाम की सिफारिश की। 1961 में जन्मे न्यायमूर्ति धानुका ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई में ही की है। एलएलबी करने के बाद  कई साल तक वे मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के वरिष्ठ वकील पैनल में थे। उन्हें 23 जनवरी, 2012 को बॉम्बे हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह इसी साल 30 मई को सेवानिवृत्ति वाले हैं। न्यायमूर्ति धानुका का मुख्य न्यायाधीश के रूप में एक महीने से थोड़ा अधिक का कार्यकाल होगा। 

महाराष्ट्र निवासी न्यायमूर्ति गंगापुरवाला ने वकील के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बॉम्बे मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक, जलगांव जनता सहकारी बैंक और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के लिए काम किया है। 1990 और 2000 के दशक के बीच महाराष्ट्र में भड़के दंगों को लेकर गंगापुरवाला ने न्यायमूर्ति माने आयोग की खंडपीठ के सामने महाराष्ट्र सरकार का पक्ष मजबूती से रखा था। पिछले साल 11 दिसंबर से गंगापुरवाला बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। 

 

Created On :   20 April 2023 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story