लॉकडाउन में महिलाओं के खिलाफ घटे अपराध, महिला ने दर्ज कराई यौन शोषण की शिकायत 

Reduced crime against women in lockdown, Woman filed sexual abuse complaint
लॉकडाउन में महिलाओं के खिलाफ घटे अपराध, महिला ने दर्ज कराई यौन शोषण की शिकायत 
लॉकडाउन में महिलाओं के खिलाफ घटे अपराध, महिला ने दर्ज कराई यौन शोषण की शिकायत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में दर्ज होने वाले मामलों के चलते कुल मामले तो बढ़े हैं, लेकिन महानगर में गंभीर अपराध के  मामलों में पिछले साल के मुकाबले काफी गिरवाट आई है। खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध घटकर आधे रह गए हैं। मुंबई पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के पहले साल महीनों में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के कुल 3785 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस साल इस दौरान 2238 मामले दर्ज किए गए हैं। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत पिछले साल जुलाई तक महानगर में कुल 23673 मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस इनकी संख्या बढ़कर 33674 पहुंच गई। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल पहले सात महीनों में पिछले साल के मुकाबले 10001 ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि यह बढ़ोेत्तरी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के चलते हुई है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध हुए आधे

पिछले साल पहले साल महीनों में महानगर में बलात्कार के 583 मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस साल कुल 377 मामले दर्ज किए गए हैं। इसी तरह महिलाओं को अगवा किए जाने के पिछले साल दर्ज 802 मामलों के मुकाबले इस साल 410 शिकायतें ही सामने आईं हैं। छेड़छाड़ के भी पिछले साल दर्ज 1546 मामलों के मुकाबले इस साल 985 ही शिकायतें पुलिस स्टेशनों में दर्ज कराई गईं हैं। पिछले साल 31 जुलाई तक नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के 338 मामले दर्ज किए गए थे जो इस साल 223 रहे। साल के पहले सात महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 2238 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 3785 था। इसके अलावा हत्या, चोरी, डकैती के मामलों में भी काफी कमी आई है।

लॉकलाउन के घटे गंभीर अपराध (आंकड़े 31 जुलाई तक)


   साल                      2019               2020
बलात्कार                   583                 377
छेड़छाड़                     1546               985
हत्या                         94                   82
डकैती                        10                    8
जबरनवसूली               131                 105
चोरी                          3315               1719 

महिला ने दर्ज कराई यौन शोषण की शिकायत 

वहीं बांद्रा पुलिस ने एक मीडिया घराने के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एक महिला सहकर्मी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और काम के बदले यौनिक इच्छाएं पूरी करने की मांग रखी और जब उसने इससे इनकार कर दिया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अप्रैल, 2008 से अगस्त, 2020 तक उसका यौन उत्पीड़न किया जाता रहा। बांद्रा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। 

 

Created On :   31 Aug 2020 3:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story