महाराष्ट्र एटीएस ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार 

Regarding recruitment case in terrorist organization, Maharashtra ATS arrested to accused from UP
महाराष्ट्र एटीएस ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार 
आतंकी संगठन भर्ती मामला महाराष्ट्र एटीएस ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा में युवकों की भर्ती के मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उत्तर प्रदेश से एक 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इनामुल हक है वह पहले ही इसी तरह के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद था। हक को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मार्च महीने में लश्कर ए तैयबा से संबंधों के आरोप में सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों में युवकों की भर्ती के मामले की छानबीन कर रही महाराष्ट्र एटीएस ने पाया कि पुणे से पकड़ा गया जुनैद मोहम्मद लगातार हक से संपर्क में था। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में भी जुनैद का नाम था। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि जुनैद और हक एक दूसरे के संपर्क में थे इसलिए हम उससे जानना चाहते हैं कि लश्कर के लिए युवाओं की भर्ती में उसकी क्या भूमिका थी। जुनैद पर आरोप है कि वह कश्मीर के तीन आरोपियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काकर उन्हें आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा में शामिल होने के लिए तैयार करता था। इसके बाद इन युवकों को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा जाता था। इस मामले में जम्मू कश्मीर के किश्तवाड से आफताब शाह नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी फरार है। शाह पर आतंकी गतिविधियों के लिए जुनैद के खाते में पैसे भेजने का आरोप है।  


 

Created On :   13 Jun 2022 3:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story