राहत: सतना से नहीं जाएगा डीजल ट्रिप शेड 

Relief: Diesel trip shed will not go from Satna
राहत: सतना से नहीं जाएगा डीजल ट्रिप शेड 
राहत: सतना से नहीं जाएगा डीजल ट्रिप शेड 

डिजिटल डेस्क  सतना। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर यहां सतना जंक्शन में स्थित 38 साल पुराने डीजल ट्रिप शेड को अंतत जबलपुर शिफ्ट करने का निर्णय बदल दिया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे की सीपीआरओ प्रियंका दीक्षित ने स्पष्ट किया कि डीजल ट्रिप शेड की सतना में उपियोगिता के मद्देनजर इसे कहीं और नहीं शिफ्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है, 26 अगस्त से यहां इसे बंद करने के रेल प्रशासन के निर्णय और इस फैसले से रेलवे की आय को बड़ा झटका लगने की खबर के दैनिक भास्कर में प्रकाशन के बाद डीजल ट्रिप शेड को सतना से हटाने के निर्णय रद्द कर दिया गया है। 
 आय को लगता बड़ा झटका :------
  जानकारों का मानना है कि सत
ना में 38 साल से चल रहे डीजल ट्रिप शेड को अगर बंद करने का निर्णय जस का तस रहता तो इससे रेलवे को माल भाड़ा के परिवहन मद में मिलने वाली आय को बड़ा झटका लग सकता था। असल में जबलपुर रेल मंडल को इस मद में 70 फीसदी आय अकेले सतना जंक्शन से होती है। जलबपुर -मानिकपुर के बीच मेन ट्रैक पर सौ फीसदी विद्युतीकरण के बाद भी सीमेंट फैक्ट्रियों की सभी 10 सायडिंग अभी विद्युतीकृत नहीं है। सबसे बड़े इन आर्थिक स्त्रोत में माल ढुलाई डीजल के इंजनों पर ही निर्भर है। ऐसे में अगर एक भी डीजल इंजन में तकनीकी गतिरोध आता तो इसके मेंटीनेंस के लिए इंजन को इटारसी ले जाना पड़ता।   इतना ही नहीं :--------
सतना जंक्शन में चल रहे डीजल ट्रिप शेड को बंद कर कहीं और नहीं शिफ्ट किया जाएगा। भविष्य में उपियोगिता के मूल्यांकन के आधार पर ही अब इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। 
 प्रियंका दीक्षित,सीपीआरओ पमरे जबलपुर
 

Created On :   26 Aug 2020 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story