खाद्य-तेलों में गिरावट जारी, 50 से 100 रुपए प्रति टीन घटे दाम

Relief: Fall in edible oils continues, price reduced by Rs 50 to 100 per tin
खाद्य-तेलों में गिरावट जारी, 50 से 100 रुपए प्रति टीन घटे दाम
राहत खाद्य-तेलों में गिरावट जारी, 50 से 100 रुपए प्रति टीन घटे दाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शहर में खाद्य-तेलों के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। इस सप्ताह सभी खाद्य तेलों में 50 से 100 रुपए प्रति टीन की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक सेवन किए जाने वाले सोयाबीन तेल के दाम खुदरा में 145 से 150 रुपए प्रति किलो तक आ गए हैं।  सनफ्लावर तेल के दाम 175 रुपए प्रति किलो से घटकर 167 रुपए हो गए हैं। गत सप्ताह 2280 रुपए प्रति टीन बिका पामोलिन तेल अब 2000 रुपए तक बिक रहा है। फल्ली तेल के दाम में भी प्रति टीन 50 रुपए की गिरावट देखी जा रही है। खाद्य तेल के थोक व्यापारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। परिणामस्वरूप खाद्य-तेलों के दाम लगातार कम हो रहे हैं। पिछले एक से डेढ़ महीने में खाद्य-तेल के दाम 200 से 300 रुपए प्रति टीन तक कम हुए हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के कारण खाद्य-तेलों की मांग कम है। शादी-ब्याह और घरेलू मांग भी कम है। अगले माह से त्योहारों का दौर शुरू हो जाएगा, ऐसे में मांग के साथ ही दाम में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रानी सती इंटरप्राइजेस इतवारी नागपुर तेल : अलसी 1400-1420 (10 किलो), वनस्पति डालडा 2170-2200, फल्ली तेल 2630-2650, एरंडी तेल 2500-2520, सोयाबीन तेल 2180-2200, सरसो तेल 2350-2370, खोपरा तेल 2400-2450, सनफ्लावर 2500-2520, तिल्ली तेल 2700-2750 (प्रति टीन), कॉटन तेल - 2420-2450, पाॅमोलिन तेल 2000-2020, राइस ब्रान - 2200-2220 रुपए।

Created On :   22 July 2022 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story