मंगलप्रभात लोढा को मंत्रिपद से हटाओ, सपा विधायक आजमी की मांग-लव जिहाद पर गलत दी जानकारी

Remove Mangalprabhat Lodha from the post of minister, demand of SP MLA Azmi
मंगलप्रभात लोढा को मंत्रिपद से हटाओ, सपा विधायक आजमी की मांग-लव जिहाद पर गलत दी जानकारी
आरोप मंगलप्रभात लोढा को मंत्रिपद से हटाओ, सपा विधायक आजमी की मांग-लव जिहाद पर गलत दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मंगलप्रभात लोढा को मंत्रिपद से हटाने की मांग की है। आजमी ने लोढा पर लव जिहाद के मामले में सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। आजमी ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गठित महाराष्ट्र अंतरधर्मीय विवाह परिवार समन्वय समिति से उसके पास आई लव जिहाद की शिकायतों की जानकारी मांगी। उन्हें महिला व बाल कल्याण आयुक्तालय की ओर से जो जानकारी उपलब्ध कराई गई उसके मुताबिक 3 दिसंबर 2022 को गठित इस समिति के पास 20 मार्च 2023 तक लव जिहाद की एक भी शिकायत नहीं मिली है। आजमी ने कहा कि जब मंत्री लोढा के विभाग के तहत ही आने वाला कार्यालय लव जिहाद की किसी भी तरह की शिकायत से इनकार कर रहा है तो उन्होंने सदन में लव जिहाद के एक लाख मामलों की जानकारी कैसे दी। आजमी ने कहा कि लोढा के बयान के बाद हिंदू समाज में आक्रोश है और जगह-जगह सकल हिंदू समाज द्वारा रैली निकाली जा रही है। इन रैलियों के जरिए मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। पुलिस भी तमाशबीन बनी हुई है। आजमी ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया तो भाजपा के सदस्यों ने भी आक्रामक रुख अपनाया और इस मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ। 

तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे

आजमी ने मामले मे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर इसी तरह चलता रहा तो मुस्लिम समाज ज्यादा दिनों तक चुप नहीं बैठेगा। इस तरह की भड़काऊ हरकतों की प्रतिक्रिया जरूर होगी। आजमी ने कहा कि मैंने मंत्री लोढा के खिलाफ गलत जानकारी देने के मामले में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी दिया है लेकिन उस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 

Created On :   20 March 2023 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story