खुलासा : अश्लील वीडियो देख पड़ोस में रहने वाली नाबालिक से किया था रेप 

Revealed: After Watching pornographic video, raped a minor living in the neighborhood
खुलासा : अश्लील वीडियो देख पड़ोस में रहने वाली नाबालिक से किया था रेप 
खुलासा : अश्लील वीडियो देख पड़ोस में रहने वाली नाबालिक से किया था रेप 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में कुर्ला पुलिस ने एक 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बलात्कार के दौरान लड़की का वीडियो बना लिया था और वारदात का जिक्र किसी से करने पर उसे सार्वजनिक करने और सबक सिखाने की धमकी दी थी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसी इलाके में रहने वाले लड़की के एक रिश्तेदार ने अश्लील वीडियो देखकर लड़की को पहचान लिया। 

बलात्कार की वारदात करीब एक महीने पुरानी है। लेकिन लड़की के एक रिश्तेदार ने कुछ दिनों पहले आरोपी के मोबाइल फोन पर बलात्कार के दौरान रिकॉर्ड किया गया वीडियो देख लिया। उसने लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। लड़की वारदात के बाद सदमे में थी और ठीक से खा पी नहीं पा रही थी और गुमशुम रहती थी लेकिन परिवार वाले इसकी वजह नहीं समझ पाए। शुरू में लड़की की मां ने उससे इस बारे में पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन बाद में उसने वारदात का खुलासा किया।

लड़की ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह दूध लेने बाहर गई थी इसी दौरान सलून चलाने वाला आरोपी उसे बहाने से अपने घर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बलात्कार के दौरान आरोपी ने वीडियो बना लिया और बच्ची को धमकी दी कि इसका जिक्र किसी से ना करे। जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मामले की शिकायत कुर्ला पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी, पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

महानगर के एंटॉपहिल इलाके में एक 12 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर ली है। बच्चे का शव घर में ही सीलिंग फैन से लटका मिला। बुधवार को बच्चे ने उस वक्त आत्महत्या की जब घर पर कोई और मौजूद नहीं था। पिता ने वापस आने के बाद बेटे को पंखे से लटकता पाया। उसे तुरंत उतारकर सायन अस्पताल ले जाया गया है लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। एंटाप हिल पुलिस एडीआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Created On :   4 Feb 2021 3:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story