ललित पटेल गैंग का इनामी डकैत गिरफ्तार - 3 साल से चल रहा था फरार 

Reward dacoit of Lalit Patel gang arrested - running for 3 years
ललित पटेल गैंग का इनामी डकैत गिरफ्तार - 3 साल से चल रहा था फरार 
ललित पटेल गैंग का इनामी डकैत गिरफ्तार - 3 साल से चल रहा था फरार 

 डिजिटल डेस्क सतना। तीन साल से फरार चल रहे ललित गिरोह के इनामी डकैत नत्थू मवासी पुत्र भइयालाल मवासी 32 वर्ष निवासी थरपहाड़ को नयागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। डकैत पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि जनवरी 2017 में डकैत ललित पटेल ने मोहकमगढ़ से एक युवक का अपहरण किया था, तब नत्थू और उसके साथियों ने गैंग को छिपाने और खाना देकर मदद की थी। वह कुछ समय तक गिरोह में शामिल भी रहा था। हालांकि पुलिस का दबाव बढऩे पर भाग कर हरियाणा चला गया तो कुछ महीने सूरत में भी बिताए, मगर जब महामारी के कारण लॉकडाउन हो गया तो छिपते-छिपाते गांव आ गया और जंगल में रहने लगा।  इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को खबर दी तो शुक्रवार सुबह थरपहाड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके खिलाफ धारा-147, 148, 149, 364, 364क, 365, आम्र्स एक्ट की धारा-25/27 और 11/13 एडी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस गैंग का सरगना ललित पटेल पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था, जबकि अन्य सदस्य पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।
 

Created On :   23 May 2020 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story