- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- ढ़ाई साल से फरार 10 हजार का इनामी...
ढ़ाई साल से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार - हत्या के मामले में था वांटेड

डिजिटल डेस्क सतना। हत्या के प्रकरण में ढ़ाई साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को अमरपाटन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी 2017 को शाम करीब 7 बजे ध्रुव कुमार पटेल पुत्र रोहणी प्रसाद 40 वर्ष निवासी पगरा को परसवाही नर्सरी के पास मोनू पठान उर्फ इरफान पुत्र इकलाख खान 34 वर्ष निवासी मऊगंज जिला रीवा ने गोली मार दिया था, गंभीर रुप से घायल युवक की उपचार के दौरान अमरपाटन में मौत हो गई थी। इस वारदात में मोनू के साथ एक अन्य हमलावर की भूमिका सामने आई थी। हत्याकांड के कई महीने बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया तब उसने अपने साथी राजू उर्फ बसीरुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन खान निवासी अमिरती थाना गुढ़ जिला रीवा का नाम उगल दिया, मगर वह पकड़ में नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। लगभग ढ़ाई साल तक फरारी काटने के बाद आरोपी राजू हाल ही में गांव लौटा तो मुखबिर ने पुलिस को सूचित कर दिया, लिहाजा गुढ़ पुलिस की मदद से मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Created On :   17 Jun 2020 6:09 PM IST