अभी सत्ता के भ्रम में जी रहे भाजपा नेता -  सावंत

Right now BJP leaders living in confusion of power  - Sawant
अभी सत्ता के भ्रम में जी रहे भाजपा नेता -  सावंत
अभी सत्ता के भ्रम में जी रहे भाजपा नेता -  सावंत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के उस आदेश का बचाव किया जिसमें सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को विधान सभा और विधान परिषद के विपक्ष के नेताओं की बैठक में न जाने को कहा गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने बुधवार को कहा कि भाजपा इसे लोकतंत्र की हत्या बता रही है लेकिन फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते एक के बाद एक इसी तरह के आदेश दिए गए हैं।

सावंत ने कहा कि भाजपा नेताओं को अभी यह भ्रम है कि वे सत्ता में हैं। सत्ता के लिए उनकी छटपटाहट पिछले 6 महीनों से साफ नजर आ रही है। इसीलिए वे सरकारी अधिकारियों को आदेश देने का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। लेकिन  लोकतंत्र में विपक्ष के लिए सीमा तय की गई है।  उन्होंने कहा कि फड़नीस सरकार ने भी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 11 मार्च 2016 और 29 अगस्त 2018 को जारी किए गए अपने आदेश में विरोधी पक्ष के नेताओं की बैठक में न जाने के निर्देश दिए थे। सावंत ने कहा कि इस आदेश के जरिए असल में फडनवीस की ही चाहत पूरी हुई है।

भाजपा पर तंज कसते हुए सावंत ने कहा कि इस फैसले से 'भारत विरोधी पार्टी' के नेताओं के पेट में दर्द क्यों होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब भाजपा नेताओं ने यह फरमान जारी किया था तो क्या उन्हें यह नहीं पता चला था कि इससे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सावंत ने मांग की कि सरकार के आदेश का विरोध करने पर दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए।  

 

Created On :   22 July 2020 3:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story