घर में घुसकर रिटा. फौजी पर हमला कर सोने की चेन लूटी

घर में घुसकर रिटा. फौजी पर हमला कर सोने की चेन लूटी
घर में घुसकर रिटा. फौजी पर हमला कर सोने की चेन लूटी

वृद्ध के होश में आने के बाद परिजनों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट वृद्ध के होश में आने के बाद परिजनों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट 
डिजिटल डेस्क जबलपुर । 
गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित झारिया मोहल्ला में शनिवार की सुबह 5 बजे के करीब घर से टहलने के लिए निकलते समय 70 वर्षीय रिटायर्ड फौजी के ऊपर दो अज्ञात लुटेरों ने किसी नुकीली धारदार चीज से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट लगने वे वह बेहोश हो गये, वहीं लुटेरे गले में पहनी हुई दो तोला वजनी सोने की चेन लूट कर ले गये। हादसे से अनजान पुत्र ने िपता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर होश आने पर वृद्ध द्वारा घटना की जानकारी दी गयी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी के प्रयास शुरू किए हैं। 
सूत्रों के अनुसार हमले में घायल वृद्ध लाल सिंह को सिर में चोट आने पर पुत्र कमल सिंह ने हाई बीपी होने से रक्तस्राव होने की आशंका के चलते शैल्बी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहाँ पर जाँच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि वृद्ध के सिर पर किसी धारदार चीज से हमला कर घायल किया गया है। वहीं इलाज के दौरान होश में आने के बाद लाल सिंह ने बेटे को घटना की जानकारी दी। जानकारी लगने पर परिजनों द्वारा गढ़ा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पाकर अस्पताल पहुँची पुलिस को घायल वृद्ध के पुत्र ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार को उसके पिता सुबह 5 बजे टहलने जा रहे थे और जाते हुए उन्होंने आवाज देेकर उसे उठाया था। कुछ देर बाद बेटे की नींद खुली तो कमरे के बाहर मेन गेट पर उसके  पिता बेहोश पड़े थे और सिर से खून बह रहा था। बेटे ने बताया कि वारदात के समय दो अज्ञात लोग घर में घुसे थे और पिता पर हमला कर गले में पहनी हुई दो तोला वजनी सोने की चेन लूट कर ले गये हैं। बयान दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 456, 394 के तहत मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी के प्रयास शुरू किए हैं। 
 

Created On :   9 Nov 2020 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story