एंबुलेंस पलटी : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीज को परिजन सहित फिर करना पड़ा भर्ती

Road accident - Ambulance overturned on road, four serious
एंबुलेंस पलटी : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीज को परिजन सहित फिर करना पड़ा भर्ती
एंबुलेंस पलटी : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीज को परिजन सहित फिर करना पड़ा भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीज को हादसे के बाद फिर अस्पताल भर्ती होना पड़ा। अकोला जिले की आकोट तहसील के हिवरखेड (रूपराव) में रहने वाले लक्ष्मण किसन कट्यारमल, उम्र 40 साल मिस्त्री काम करते समय गिरने से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। लक्ष्मण का इलाज करने के बाद प्लास्टर लगाने के बाद 15 नवंबर को डिस्चार्ज किया गया था। उन्हें उनके गांव हिवरखेड एंबुलेंस से ले जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता किसन कट्यारमल (67), माता मनधरना किसन कट्यारमल (65), बेटा  वृषभ लक्ष्मण कट्यारमल (09) थे। एंबुलेंस चालक जितेंद्र उईके (21) सिवनी निवासी तेज गति से वाहन चलाने से एंबुलेंस से नियंत्रण छूटने से एंबुलेंस सड़क किनारे गड़े माइल स्टोन को तोड़ते हुए सड़क से 20 फुट नीचे बड़ी नाली में जा गिरा। 

Created On :   15 Nov 2019 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story