1 लाख 18 हजार ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

पुलिस कर रही पूछताछ, कईयों को बनाया है शिकार 1 लाख 18 हजार ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क जबलपुर। लार्डगंज थानांतर्गत गोलबाजार में पन्ना निवासी एक युवक को बुलाकर उससे शादी के नाम पर 1 लाख 18 हजार रुपए ऐंठने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसके सहयोगी पति को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस के अनुसार बीते 11 जुलाई की शाम ग्राम सुनवानी खर्द पन्ना निवासी 33 वर्षीय जयप्रकाश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि दमोह निवासी रवि दुबे नामक व्यक्ति से बात करने पर उसे रजनी तिवारी नाम की महिला का नंबर मिला था। इसके बाद उससे जब बात की गयी तो उसने 3 युवतियों की फोटो भेजकर अंजलि तिवारी नामक युवती को पसंद करने पर उसे 8 जुलाई को गोलबाजार बुलाया था। यहाँ अपने रिश्तेदारों सहित आने पर शादी के लिये कपड़े एवं जेवरात खरीदने की बात कहकर उससे 1 लाख 18 हजार रुपये माँगे गए और तभी वहाँ कुछ लोगों ने स्वयं को पुलिस कर्मी बताकर 85 सौ रुपए ऐंठकर उससे हुए छलावे की जानकारी भी दी। इसके बाद रिपोर्ट पर रजनी तिवारी, अंजली तिवारी, विकास तिवारी एवं अन्य चार लोगों के विरुद्ध मामला कायम कर मोची कुआं गढ़ाफाटक निवासी 51 वर्षीय आशीष तिवारी को पकड़ा गया। जिसके बाद उसने इस षडय़ंत्र में अपने मित्र विपिन जैन, सुनील ठाकुर, ज्योति कुशवाहा, भानू जैन के शामिल होने की स्वीकारोक्ति दी। जिसके बाद शुक्रवार को 20 वर्षीय सुमन जैन एवं इस कार्य में उसका सहयोग करने वाले 22 वर्षीय उसके पति भानू जैन को भी शताब्दीपुरम विजय नगर से पकड़ा गया है। इन दोनों पर ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा 5-5 हजार रुपए का इनाम भी कुछ दिनों पहले घोषित किया गया था।

 

Created On :   3 Dec 2021 5:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story