- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रोको-टोको अभियान : अब तक 57 हजार...
रोको-टोको अभियान : अब तक 57 हजार व्यक्तियों से 59.28 लाख का जुर्माना वसूला गया -
डिजिटल डेस्क जबलपुर | जबलपुर मास्क न पहनने, मास्क सही ढ़ंग से न पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ जिले में चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत अभी तक 57 हजार 109 व्यक्तियों से 59 लाख 28 हजार 497 रूपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर भरत यादव की पहल पर जिले में शुरू किये गये इस अभियान को रोको-टोको कार्यक्रम के नाम से प्रदेश भर में लागू किया गया है। रोको-टोको अभियान के तहत आवश्यक वस्तुओं का अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत आज गुरूवार को 221 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 70 हजार 056 रूपये का जुर्माना वसूला गया है। अभियान के तहत आज किये गये जुर्माने में से अकेले नगर निगम सीमा क्षेत्र में 199 व्यक्तियों से 67 हजार 155 रूपये का जुर्माना वसूला गया है।
Created On :   17 July 2020 11:13 AM GMT