सी खदान में रूफ फाल, 3 मजदूर घायल

Roof falls in C mine, 3 workers injured
सी खदान में रूफ फाल, 3 मजदूर घायल
सी खदान में रूफ फाल, 3 मजदूर घायल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/तानसी। तानसी खदान 3/4 केटी 10 सेक्सन में रविवार को प्रथम पाली में छानी गिरने से 3 मजदूर घायल हो गए।  हादसा दोपहर लगभग 2 बजे हुआ जब मजदूर खदान के अंदर मेन फेश में होल लगाने का काम कर रहे थे। दो मजदूरों को चोट ज्यादा होने के कारण नागपुर रेफर किया गया है, एक मजदूर को वेलफेयर हॉस्पिटल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कन्हान क्षेत्र की तानसी परियोजना में रविवार को छुट्टी के दिन भी मजदूरों से काम लिया जा रहा था, पहली पाली में लगभग 60 मजदूरों को कार्य पर बुलाया गया था। खदान में उत्पादन बढ़ाने के लिए खदान प्रबंधन ने तानसी खदान 3/4 के टी 10 सेक्सन में होल लगाने मजदूरों को भेजा गया जिसमें मजदूरों ने काम करते हुए 78 होल लगा चुके थे। अंतिम दो होल लगाते वक्त मजदूरों पर छानी गिर गई। इस हादसे में ड्रिलर फूल सिंह पिता सोमा, केबलमेन हरिराम पिता नरसू और केरियर बिसन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खदान में हड़कंप मच गया। मजदूरों के तुरंत खदान के बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है।
 

Created On :   7 Dec 2020 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story