- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रॉयल राजपूत संगठन ने फूंका खाद्य...
रॉयल राजपूत संगठन ने फूंका खाद्य मंत्री का पुतला
By - Bhaskar Hindi |28 Nov 2021 12:53 PM IST
मौके पर तैनात रहा पुलिस बल रॉयल राजपूत संगठन ने फूंका खाद्य मंत्री का पुतला
डिजिटल डेस्क सतना। प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहू लाल के आपत्तिजनक बयान का सतना में रॉयल राजपूत संगठन ने भी विरोध किया है। रॉयल राजपूत संगठन ने भारतीय जनता पार्टी का घेराव कर बिसाहू लाल का पुतला फूंका। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। संगठन ने खाद्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन की मांग है कि खाद्यमंत्री के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। रॉयल राजपूत संगठन ने एसडीएम सुरेश जादव को ज्ञापन भी सौंपा। गौरतलब है कि खाद्यमंत्री ने क्षत्रिय समाज की महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसका जबरदस्त विरोध हो रहा है।
Created On :   28 Nov 2021 6:22 PM IST
Tags
Next Story