मैहर में आक्सीजन प्लांट के लिए जनभागीदारी  से अब तक जमा कराए गए 12.98 लाख रुपए 

मैहर में आक्सीजन प्लांट के लिए जनभागीदारी  से अब तक जमा कराए गए 12.98 लाख रुपए 
मैहर में आक्सीजन प्लांट के लिए जनभागीदारी  से अब तक जमा कराए गए 12.98 लाख रुपए 

डिजिटल डेस्क सतना। जनभागीदारी से मैहर के सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए 2 दिन के अंदर तकरीबन 12 लाख 98 हजार रुपए की सहयोग राशि आई है। सहयोग की यह राशि मैहर सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के बैंक खाते में जमा कराई गई है। उल्लेखनीय है,मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने हाल  ही में विधानसभा क्षेत्र के दानदाताओं से आग्रह किया था कि वे आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए स्वैच्छिक दान करें। विधायक श्री त्रिपाठी ने स्वयं एक लाख रुपए की राशि दान की थी। इसके बाद विद्युत कंपनी के मैहर संभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने मिलकर 51हजार रुपए की राशि जुटाई।  राशि कंपनी के जूनियर  इंजीनियर की ओर से रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा कराई गई। 
केजेएस सीमेंट ने दिए 5 लाख 
 मैहर में आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए सहयोग राशि के क्रम में बुधवार को केजेएस सीमेंट प्लांट के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अहलूवालिया ने 5 लाख रुपए की सहयोग राशि आरटीजीएस के माध्यम से रोगी कल्याण समिति मैहर के खाते में जमा कराई। आक्सीजन प्लांट के लिए भेंट की गई अब तक की यह सबसे बड़ी बड़ी सहयोग राशि है। एमडी श्री अहलूवालिया ने कहा कि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी और एसडीएम सुरेश अग्रवाल की पहल सराहनीय ही नहीं अनुकरणीय भी है। 
 ये भी पीछे नहीं 
 मैहर के सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए  पवनसुत माइनिंग के डायरेक्टर शिशिर शुक्ला,आदित्य शुक्ला एवं अभिषेक जायसवाल ने 2 लाख रुपए, राधाकृष्ण स्टोन के्रेशर के संचालक सुधीर राय ने एक लाख एक हजार रुपए, युवा समाजसेवी और सराफा कारोबारी रवि सराफ ने एक लाख 11 हजार 101 रुपए, मां शारदा शक्ति पीठ के प्रधान पुजारी पवन पांडेय ने एक लाख रुपए और मैहर ज्ञान विहार विद्यापीठ स्कूल के डायरेक्टर मनोज रजक ने 51 हजार रुपए की राशि रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा कराई है।


 

Created On :   6 May 2021 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story