सोशल मीडिया पर फैली महाराष्ट्र बंद की अफवाह, मराठा क्रांति मोर्चा ने किया खंडन

Rumor of Maharashtra bandhon social media, Maratha morcha refuses
सोशल मीडिया पर फैली महाराष्ट्र बंद की अफवाह, मराठा क्रांति मोर्चा ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर फैली महाराष्ट्र बंद की अफवाह, मराठा क्रांति मोर्चा ने किया खंडन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा क्रांति मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मराठा समाज की तरफ से 10 जनवरी को बंद नहीं बुलाया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा के दिनेश मराठे ने सोशल मीडिया पर मराठा महासंघ की तरफ से बंद के बारे में किए गए पोस्ट को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि मराठा क्रांति मोर्चा और सकल मराठा क्रांति मोर्चा के नाम प कोई भ्रम न फैलाए नहीं तो ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। 

फैली महाराष्ट्र बंद की अफवाह, मराठा क्रांति मोर्चा ने किया खंडन

मराठे ने कहा कि सोशल मीडिया पर मराठा समाज की तरफ से बंद बुलाने को लेकर पोस्ट फैलाया जा रहा है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मराठे ने कहा कि सकल मराठा समाज और मराठा क्रांति मोर्चा समाज के दो मंच है। बंद के बारे में मराठा क्रांति मोर्चा की कोई अधिकृत बैठक नहीं हुई है। सकल मराठा समाज ने बंद नहीं बुलाया है। 

मराठा-दलित के बीच झगड़े की साजिश

मराठे ने कहा कि मराठा समाज के युवाओं का इस्तेमाल कर मराठा और दलितों के बीच झगड़ा लगाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मराठा समाज के युवाओं को इस साजिश से सावधान रहना चाहिए। दूसरी तरफ ठाणे के मराठा क्रांति मोर्चा ने ठाणे के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को पत्र लिख करके अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

Created On :   8 Jan 2018 3:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story