- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नर्मदा से जोड़कर चित्रकूट की...
नर्मदा से जोड़कर चित्रकूट की मंदाकिनी को बनाएंगे सदानीरा
डिजिटल डेस्क सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा चित्रकूट की मंदाकिनी नदी को नर्मदा जल से सदानीरा बनाने के लिए पिंडरा में पयस्वनी नदी पर 243.79 करोड़ की लागत से डैम बनाया जाएगा। डैम को बरगी की दायीं तट नहर से जोड़ते हुए नर्मदा जल मंदाकिनी तक पहुंचाया जाएगा सीएम ने कहा कि जल संसाधन विभाग को डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये हैं। रामनवमी को गौरव दिवस के रूप में मनाने चित्रकूट पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंदाकिनी की स्वच्छता और धर्मनगरी के बहुमुखी विकास का संकल्प लेते हुए कहा कि चित्रकूट में रामनमवी अब हर वर्ष गौरव दिवस के रुप में मनाई जाएगी।
उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के लिए 127 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा की। बताया कि मंदाकिनी नदी में कटाव को रोकने के लिए 30 करोड़ 9 लाख का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। वहीं शाम 7 बजे सायरन बजने के साथ ही पवित्र मंदाकिनी नदी के घाटों समेत समूचे चित्रकूट में साढ़े पांच दीपक जलाए गए,जिनकी रोशनी से पूरा नगर जगमग हो उठा और दूर तक बस सुनहरी रोशनी ही नजर आ रही थी।इस काम में 9 हजार स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।
Created On :   10 April 2022 9:34 PM IST